किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने फहराया तिरंगा, तीन नए पदाधिकारी मनोनीत




Listen to this article


नवीन चौहान
स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर भारतीय ​यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय भागीरथी विहार फेस दो स्थित कार्यालय पर तिरंगा फहराया। किसान नेताओं ने तिरंगे को प्रणाम किया और राष्ट्रगान गाया। इस पुनीत अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए तीन पदों पर नए सदस्यों को मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनीष ओझा और जिला सचिव पर गुलशन कुमार व परविंदर कुमार को जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष अंकित चौहान ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए किसानों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करना है।
किसान यूनियन हरिद्वार के जिला मीडिया प्रभारी व कार्यालय प्रभारी अमित सैनी ने बताया कि तीनों नए पदाधिकारियों का किसान यूनियन में स्वागत किया गया। ध्वजारोहण के दौरान श्याम कुमार, अमित सैनी, मनीष चौहान, सिद्वार्थ शर्मा, अ​रविंद सैनी, गुलशन कुमार और परविंदर कुमार मौजूद रहे।