बारिश के बाद मकान की छत के नीचे दबकर तीन की मौत




Listen to this article

नवीन चौहान.
देहरादून में भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। जब तक तीनांे को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सोनिका ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र में सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला में एक मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन के बच्चे की मौत हो गई है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।