तीन बेटियों सहित मां और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा





नवीन चौहान
तीन मासूम बेटियों, अपनी मां और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी महेश ने निक्कमेपन के चलते हत्या कर दी। आरोपी बेरोजगार है तथा पूजा पाठ के बहाने वक्त गुजारता था। सुबह पत्नी ने नाश्ता बनाने में मदद करने को कहा तो आरोपी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने सभी की हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद मामूली है। लेकिन बेहद चौकाने वाली है।
एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड के संबंध में बताया कि 29 अगस्त 2022 को थाना रानीपोखरी क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की है। उसने बताया कि वह बेरोजगार है। उसके पास कोई आय का साधन नही है। जबकि बड़ा भाई स्पेन में रहता है। उसी का यह मकान है। रोजाना की तरह सुबह पूजा कर रहा था। पत्नी ने किचन के कार्य में सहयोग देने को कहा। इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी ने नाश्ते बनाने में मदद करने को कहा। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो गया। दूसरा सिलेंडर लगाया तो उसमें भी गैस नही थी। आरोपी महेश ने अपना गुस्सा पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाकर लिया।

नाम पता मृतक :-

1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *