नवीन चौहान
सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मॉनिंग वाक पर रूद्रप्रयाग की जनता से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता के सुझाव लिए और सरकार की ओर से किए जाने वाले कार्यो पर फीड बैक लिया।
बताते चले कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के दौरे पर है। जहां सुबह सैर करने निकले। इस दौरान कुछ दुकानों पर पहुंचे। उपस्थित जनता से बातचीत की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख जनता बेहद खुश नजर आई। अब देखने वाली बात यह है कि जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निस्तारण होगा या महज पब्लिशिटी स्टंट है।
मॉनिंग वाक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाना जनता का हाल




