नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं। सरकार मत्स्य पालन को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।
Related posts:
UTTARAKHAND कैबिनेट का फैसला: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्स...
दिल्ली-उत्तराखंड और यूपी में महसूस किये गए भूकंप के झटके
… सीएम के तौर पर 4 साल तक अन्य के मुकाबले बेहतर साबित हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत
मां-बाप के बाद शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य को बनाने की जिम्मेदारी: सीएम