नवीन चौहान.
चित्रकूट जिले में सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस देह व्यापार के मामले में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से पुलिस ने होटल के मैनेजर और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की बतायी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चित्रकूट पुलिस ने बताया कि रामदरबार होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। ग्राहकों से जबरन रुपये, अंगूठी और चेन आदि छीनने की भी शिकायतें मिल रहीं थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और बुधवार को एक सिपाही को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
पुख्ता जानकारी होने के बाद मझगवां थाने की पुलिस टीम के साथ छापा मारा। होटल में देह व्यापार में संलिप्त पश्चिम बंगाल की दो युवतियां मिलीं। युवतियों ने बताया कि यहां कई अन्य जगह की युवतियां भी बुलाई जाती हैं। इस होटल में कई साल से देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस को होटल से सेक्स संबंधी सामग्रियां भी बरामद हुई है।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








