नवीन चौहान.
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
बदला है समाचार पत्रों का चलन और व्यवहार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिन्दी पत्रकारिता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के दिन सन् 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। उन्होंने कहा कि तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार लगतार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे।
सोशल मीडिया आज बहुत सक्रिय
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया तो ‘समाचार थोड़ी देर बाद दिखाई देता था, लेकिन अब सोशल मीडिया का समय चल रहा है, जिसमें तुरन्त आपको समाचार या सूचना मिल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया के प्लेट फार्म पर उपलब्ध हो रही सूचना पर कितना विश्वास किया जाये, यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत सक्रिय है।
अखबारों की आज भी विश्वसनीयता
समाचार पत्रों का उल्लेख करते हुए प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि आज भी अखबारों की विश्वसनीयता है, उसकी जिम्मेदारी है तथा उसकी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि सोशल मीडिया पर आप उस तरह विश्वास नहीं कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को जिम्मेदार बनना होगा।
पत्रकारों के कल्याण के लिए उठाएंगे कदम
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी स्तम्भ कमजोर हो जायेगा तो लोकतंत्र चलना मुश्किल हो जायेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को सरकार द्वारा दी रही सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए और भी कदम उठाये जायेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम को मुख्य वक्ता विनोद अग्निहोत्री ने सम्बोधित करते हुए हिन्दी पत्रकारिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का प्रेस क्लब परिसर पहुंचने पर बुके, अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिहन भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कई प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, महामंत्री मनोज रावत, महावीर अग्रवाल, मेयर अनीता शर्मा, शिव शंकर जायसवाल, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, ललित, इन्द्रनाथ, श्रवन झा, प्रदीप जोशी, बजेन्द्र हर्ष, धर्मेन्द्र चौधरी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, अमित शर्मा, अविक्षित रमन, जगदीश लाल पाहवा, कमला जोशी, संजय चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन, मीडिया जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत
- हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार
- टूटे हुए पिता की पुकार, “आज मेरे बेटे के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है”
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज




