सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई त्रिवेंद्र सिंह रावत की खास बात, गोरखपुर पीठ में मुलाकात




Listen to this article


दीपक चौहान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मन्दिर परिसर में हुई मुलाक़ात। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसम्पर्क अभियान से सम्बन्धित बातचीत हुई।
विदित हो कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। उनको भाजपा हाईकमान ने पांच लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूती प्रदान करने का दायित्व दिया है। हाईकमान के निर्देशों के क्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत गोरखपुर सहित तमाम लोकसभा सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए घर—घर जनसंपर्क अभियान शुरू करने का जोश कार्यकर्ताओं में भर रहे है। भाजपा के सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याणकारी कार्यो के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दे रहे है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शी सोच को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत सत्कार करने के साथ ही उनसे मिलकर बेहद खुश नजर आ रहे है।