नवीन चौहान.
यह खबर यूपी के बरेली से सामने आयी है। यहां एक 50 साल की महिला दरोगा दूसरे समुदाय के 30 साल के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही है। इसका पता जब परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आपत्ति दर्ज करायी। वहीं दूसरी ओर कोर्ट मैरिज से पहले ही महिला दरोगा और उसका प्रेमी लापता हो गया, बिना अनुमति महिला दरोगा के डयूटी से नदारद रहने पर उसकी गैर हाजिरी दर्ज की गई है। सीओ के आदेश कक्ष (ओआर) में भी वह नहीं पहुंचीं थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला दरोगा मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की मूलनिवासी है, वर्तमान में वह व बरेली में सुभाषनगर थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार हो गया और अब वह उससे शादी करने जा रही हैं। दोनों ने एसडीएम कोर्ट सह विवाह अधिकारी से अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार देर शाम से महिला दरोगा लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है।
एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक दरोगा के निजी जीवन से विभाग को कोई मतलब नहीं है। हां, बिना अनुमति लापता होने पर जरूर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहां बताया ये भी जा रहा है कि जिस युवक से महिला दरोगा कोट मैरिज करने जा रही है वह पहले पुलिस का मुखबिर था। महिला दरोगा का ट्रांसफर जब बरेली हुआ तो वह भी वहीं किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। उसका लकड़ी का कारोबार बताया जा रहा है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

