नवीन चौहान.
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर नौकरानी रह चुकी एक महिला ने सोमवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बृजेश कुमार श्रीवास्तव इस समय कौशाम्बी के एसपी हैं। महिला का आरोप है एसपी ने उन पर शराब के नशे में गलत काम करने के लिए दबाव भी बनाया। जबकि एसपी ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आरोप लगा रही महिला घर में चोरी करते हुए पकड़ी गई थी।
शिकायत की बात सामने आने पर डीजीपी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है। एडीजी जोन भानु भाष्कर के मुताबिक जांच के लिए आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को भी शामिल किया गया है। यह समिति चार दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
एसपी कौशाम्बी का कहना है कि उनके यहां काम कर रहे फॉलोअर छोटेलाल यादव ने मेरी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल के लिए एक महिला को काम करने के लिए रखवाया था और उस महिला को अपनी भांजी बताया था। इस महिला को काम पर रखने के बाद कुछ समय से लगातार आवास से सामान चोरी हो रहा था। उनकी पत्नी के कपड़े और पायल भी चोरी हो गई। जिसके बाद महिला व फॉलोअर दोनों को हटा दिया गया था। इसी को लेकर वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








