नवीन चौहान.
मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को कन्नौज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल मंे भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज में आरोपी ने आठ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। आरोपी फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश है।
वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी करीब आठ माह से चकमा दे रहा था। गुरूवार की रात पुलिस टीम की उससे मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग की, जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली जा लगी।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे एक लाख के इनामी राजजी वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल व दक्षिण भारत तक पीछा किया था। पांच से छह साल की बच्चियों को टारगेट कर यह उनके साथ दरिंदगी करता था।
- सरधना चर्च मेला: डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, फरियादियों को बांटी मिठाइयां
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार कर रही है निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री
- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयास : अमित शाह


