मेरठ। कार लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलायी तो जवाबी कार्रवाइ में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए दोनों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।
मौके से भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि मुठभेड़ में सागर पुत्र सतीश निवासी रोहटा व राहुल पुत्र राज सिंह निवासी मुंडका दिल्ली दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मौके पर अधिकारीगण व कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ जानी थाना क्षेत्र में गांव ढढरा के जंगल में हुई। पुलिस ने कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी पांचली भेजा गया है। बदमाशों से बरामद कार तीन दिन पूर्व सरधना क्षेत्र से लूटी गई थी। मुठभेड़ में एक दरोगा की बुलट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली लगी है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे चार कारतूस खोके बरामद किये हैं। जानी थाना प्रभारी राजेश कुमार कंबोज के अनुसार रविवार रात 6 बदमाशों ने मेरठ भोला रोड से एक कार लूटी थी।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








