नवीन चौहान.
एक डॉक्टर द्वारा नर्स को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला दिल्ली के नंद नगरी इलाका है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष विहार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय पीड़िता दो वर्ष से पति से अलग रह रही है। उनकी दो बेटियां हैं। वह दो साल से नुरुल हसन अंसारी के हॉस्पिटल में काम कर रही थीं। डॉक्टर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला बताया गया है।
नर्स का आरोप है कि अगस्त 2021 में काम ज्यादा होने की वजह से एक दिन रात दस बजे तक वह हॉस्पिटल में थीं। उसी दौरान डॉक्टर ने उन्हें पानी पीने के लिए दिया था। इसके बाद उसे नींद आ गई। दो दिन बाद आरोपी डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर पर वीडियो डिलीट करने के नाम पर 7 लाख रुपये लेने की बात भी कही। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
- सिपाही ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर दी जान, गोताखोरों ने बरामद किया शव
- मदिरा के शौकीनों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी
- HARIDWAR में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार
- एचईसी कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) का रिजल्ट घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
- पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने यूपीएससी में 66वीं रैंक हासिल करने वाली डीएवी की स्टूडेंट मीनल नेगी का किया सम्मान




