नवीन चौहान.
पड़ोस में रहने वाली 16 साल की किशोरी से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी से कुछ बताया तो वह जान से मार देगा। यह मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये घटना दो महीने पहले की है। बीएसईएस से रिटायर सत्यवीर पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। दोनों परिवारों के बीच कई सालों से घनिष्ठता है। गत 20 अप्रैल को किशोरी कहीं जा रही थी। तभी आरोपी बुजुर्ग ने उसे बहाने से घर बुला लिया और वारदात को अंजाम दिया।
आरोप है कि बुजुर्ग ने पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का अपने बेटे से विवाद भी चल रहा है। उसके बेटे ने घटना का वीडियो बनाकर किशोरी के पिता को भेज दिया। जब घर वालों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सारी आपबीती बताई। परिजनों ने 27 जून को पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


