मेरठ।
मेरठ में रैपिड रेल के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह एक पिलर के ऊपर लिंटर डालने के दौरान स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ मजदूर दब गए। रेस्क्यू टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बताया गया शॉप्रिक्स मॉल के पास एक पिलर पर ऊपर की ओर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के लिए जो स्ट्रक्चर तैयार किया था वह अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे आठ मजदूर दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम और पुलिस ने बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
एनसीआरटीसी और एलएनटी कंपनी के अधिकारी इस पूरे हादसे पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक उच्च स्तरीय जांच बैठा दी गई है। फिलहाल मौके से मलबे का ढेर हटाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। मजदूर मलबे के ढेर को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। इस हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। फिलहाल रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हैं।

- नृत्य प्रतियोगिता, बास्केटबाॅल और बैडमिंटन में डीएवी, हरिद्वार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- वैशाखी स्नान और सद्दभावना सम्मेलन पर हरिद्वार में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
- गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
- मकान मालिकों को पुलिस की चेतावनी, किरायेदार का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई
- रन फॉर अवेयरनेस रैली में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नशा साइलेंट वार-निशाना है युवा शक्ति




