नवीन चौहान.
अपने प्रेमी के साथ जिस युवती ने मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में शादी रचायी अब उसी युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्ष की युवती को गांव का ही एक युवक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बालिग होने पर बयान दर्ज किया। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने 28 मई को कैंपियरगंज थाने के मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। हालांकि, इस शादी को लेकर दोनों के ही परिजन तैयार नहीं थे, लेकिन बच्चों के जिद के आगे वह भी मान गए थे। अब अचानक युवती की सोमवार को जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती के पिता ने सोमवार की शाम कैंपियरगंज थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की कोशिश की गई है। पिता ने बेटी को जबरन जहर देने का आरोप लगाया। वहीं इस पूरे मामले में एसओ राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवती का बयान दर्ज किया जाएगा। बयान व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- नृत्य प्रतियोगिता, बास्केटबाॅल और बैडमिंटन में डीएवी, हरिद्वार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- वैशाखी स्नान और सद्दभावना सम्मेलन पर हरिद्वार में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
- गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
- मकान मालिकों को पुलिस की चेतावनी, किरायेदार का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई
- रन फॉर अवेयरनेस रैली में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नशा साइलेंट वार-निशाना है युवा शक्ति




