नवीन चौहान.
कुदरत का कहर इन दिनों राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली और नोएडा रहने वाले लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि उनके यहां भी कभी बाढ़ आएगी। लेकिन जिस तरह से यमुना और हिंडन नदी में पानी का लेबल बढ़ा उसके चलते देखते ही देखते इन दोनों नदियों से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ घुसा। कई स्थानों पर हालात बदतर हो गए हैं।
नोएडा में सेक्टर-142 के पास एक कार की पेड सर्विस देने वाली कंपनी ने पार्किंग बनाई है। जहां पर पुरानी गाड़ियों को खड़ा किया जाता है। हिंडन का जल स्तर बढ़ने के बाद इस पार्किंग स्थल में पानी घुस गया। इससे तकरीबन 400 गाड़ियां डूब गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह एक निजी कंपनी का पार्किंग स्थल है। जो अवैध रूप से बनाया हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ को लेकर पूर्व में ही चेतावनी जारी की गई थी। इस जगह पर भी प्रशासन की टीम ने अनाउंटमेंट किया था। पुलिस ने भी नोटिस जारी किया था, लेकिन कंपनी ने गाड़ियों को बाहर नहीं निकाला। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि कंपनी संपर्क करती है तो गाड़ियों को निकालने में मदद की जाएगी।

- अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर DM मयूर दीक्षित सख्त, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा स्नेह, दिखी ‘टीम उत्तराखण्ड’ की तस्वीर
- युवा संकल्प दिवस: मुख्यमंत्री धामी का आह्वान—बड़ा लक्ष्य तय करें, नशे से दूर रहें और सफलता का हिस्सा देवभूमि के विकास को दें
- दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया जन्मदिन
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा रही सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद




