नवीन चौहान.
यूपी के शाहजहांपुर में मकान के विवाद में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम (30) की उसके पति व ससुरालियों ने गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हत्या की इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक मीणा, एएसपी सुधीर जायसवाल मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना के बारे में जानकारी करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना स्थित शांतिपुरम कॉलोनी निवासी रकीम से खालिदा बेगम का 13 साल पहले रकीम से निकाह हुआ था। खालिदा के भाई शाहनवाज का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे थे। वे बहन को घर में नहीं रखना चाहते थे। 22 दिन पहले भी विवाद होने पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पहले भी बहन को जलाकर मारने का प्रयास किया गया था।
ससुराल में उत्पीड़न के चलते वह करीब एक महीने से मायके में रह रही थीं। बुधवार को खालिदा को ससुराल वालों ने मकान के झगड़े का फैसला करने के लिए बुलाया था। इसी बीच उसकी गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी और आरोपी भाग गए। चीख-पुकार होने पर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे लेकिन तब तक खालिदा की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। एसपी अशोक मीणा ने भी मौका-मुआयना किया। मृतका के भाई शाहनवाज ने बहनोई रकीम, उसके भाई नदीम, नवील, मुस्तकीम, सास उम्मती, ससुर सोहराब, ननद फातिमा के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




