नवीन चौहान.
पाकिस्तान से भारत आयी सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबर सामने आने के बाद अमित जानी ने अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका दिया है। बतादें अमित जानी ने नोयडा में सड़क पर दौड़ते हुए वायरल हुए प्रदीप मेहरा को भी एक लाख की सहायता दी थी।
सचिन और सीमा हैदर की खबर सामने आयी है कि वे पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के कारण काम धंधे पर नहीं जा रहे हैं, जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हैं। ये खबर वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस JANI FIRE FOX मे अभिनय का ऑफर दिया है।
अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और उदयपुर में हुई दर्ज़ी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे हैं। जिसकी रिलीज नवम्बर में होनी है। अमित जानी ने सीमा और सचिन को ऑफर दिया कि यदि वे उनके प्रोडेशन में काम करें तो वे उनको लाखों रुपये मेहनताना दे सकते हैं।

- कारगिल विजय दिवस पर सीएम की घोषणा, परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि होगी 2 करोड़
- मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना मन की बात का 136वां संस्करण
- पड़ोसी देश नेपाल में भी हुआ पेपर लीक, दो गिरफ्तार, जांच कमेटी गठित
- पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ विपुल उर्फ खूनी, 50 हजार का था इनामी बदमाश
- दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गए युवक की जंगल में मिली लाश




