नवीन चौहान.
ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्ति की पहचान ज्वालापुर निवासी धनी चावला उर्फ सोनू पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर रेलवे ट्रैक के पास एक घायल व्यक्ति के पड़ा होने की सूचना मिली। बताया कि वह व्यक्ति मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर घायल हुआ, उसके बाएं पैर पर गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान धनी चावला उर्फ सोनू पुत्र राधेश्याम चावला पता पुरानी सब्जी मंडी ज्वालापुर के रूप में हुई। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जीआरपी का कहना है कि घायल से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि वह कैसे ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ, फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है.

- पल्लवपुरम पुलिस की मुस्तैदी: सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सौंपा
- ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: पुलिस की सटीक विवेचना और अभियोजन पक्ष की पैरवी से मिली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
- DIG कलानिधि नैथानी ने दिये अपराधियों पर नकेल कसने और त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश
- मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड: कातिल पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को अदालत ने सुनाई मौत की सजा
- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


