नवीन चौहान.
यूपी के बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र की दुनका चौकी में बुधवार देर रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उसकी गर्दन से आरपार हो गई। घायल सिपाही को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस को एक पत्र मिला है जिसमें हेड कांस्टेबल ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दोनों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
दुनका चौकी पर तैनात 51 वर्षीय हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने पिछले दिनों चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं होने से हेड कांस्टेबल आहत था। बताया गया कि बुधवार की देर रात उसने अपनी बंदूक से खुद को दो गोलियां मार ली। बंदूक से चली एक गोली हेड कांस्टेबल की गर्दन और दूसरी पेट में जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो वहां हेड कांस्टेबल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
साथी पुलिसकर्मी लहूलुहान हेड कांस्टेबल को तुरंत भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी अरविंद कुमार एवं सिपाही अमित शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पूरे मामले की जांच बैठा दी है। अस्पताल में भर्ती सिपाही हालत स्थिर बतायी गई है, उसके परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

- हरिद्वार: आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में अहम बैठक आज
- मेरठ: ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत हत्या के प्रयास के दोषी को 8 साल की सजा, ₹5000 अर्थदंड
- दौराला: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत दहेज हत्या के दोषी को आजीवन कारावास और 1.10 लाख का जुर्माना
- बीडीएस पब्लिक मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पल्लवपुरम पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 वर्षीय गुमशुदा बालक कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा


