नवीन चौहान.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन के दौरान 13 लोगों की लापता होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लगातार हो रही बारिश से रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लापता हुए लोगों में तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची।
रात में बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश अभी भी चुनौती बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


