नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक G-20 सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने तथा महिलाओं के सम्मान, उनके सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।
इससे पूर्व नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने सैन्यधाम उत्तराखंड से लगती भारत- तिब्बत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सेना और ITBP की नेलांग जादुंग, रिमखिम, माणा दर्रा स्थित फॉरवर्ड पोस्ट पर जवानों से भेंट के अपने गौरवपूर्ण अनुभवों को साझा किया।
विदित हो कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर है। उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होनी है। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिए। समूचे उत्तराखंड में भ्रमण कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। अपने सामाजिक कार्यो से जनता को भाजपा के पक्ष में जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया। एक सफल राजनेता के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत की साफ सुथरी छवि का लाभ भाजपा हाईकमान लोकसभा चुनाव में लेने की संभावना है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास संगठन और सरकार का बेहतर तरीके से चलाने का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत का उपयोग भाजपा हाईकमान केंद्र की राजनीति में करना चाहेगा। त्रिवेंद्र सिंह के नजदीकियों का भी मानना है कि एक योग्य कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि है। जनता में उनकी स्वीकार्यता है। उनकी विकासपरक दूरदर्शी सोच से भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आती है।