बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़, तीन की मौत




Listen to this article

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान शनिवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बताया जा रहा है कि अफवाह के चलते भगदड़ मची जिससे यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी ओर इस हादसे के लिए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जितनी संख्या श्रद्धालुओं की स्नान के लिए पहुंची थी उसके अनुसार सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।