CM पुष्कर सिंह धामी ने की गोवर्धन पूजा




Listen to this article

नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्‍होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अपने त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए। त्यौहारों को सौहार्द की भावना के साथ मनाए।