नवीन चौहान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने पीएम मोदी को राहत-बचाव कार्यों की दी जानकारी।
बतादें मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं जाकर किया था निरीक्षण। सीएम पुष्कर धामी स्वयं बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। गृह मंत्री और रेल मंत्री से भी CM धामी वार्ता कर चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं।
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।
टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई है, यह मशीन मलबे में 900 मिमी स्टील पाइप लगाएगी। इन 900 मीटर के पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना जाएगा। मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक मजदूरों को बाहर निकालने जाने की संभावना है।