NIA करेगी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या कांड की जांच




Listen to this article

नवीन चौहान.
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच एनआईए करेगी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होने के बाद एनआईए ने केस दर्ज कर लिया है।

बतादें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव को गोलियों से भून दिया था। इस हमले में गोली लगने से घायल हुए सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह को भी कुछ दिन चले इलाज के बाद मौत हो गईं थी।

10 दिसंबर को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा था।