मॉडल दिव्या पाहुजा का हरियाणा की नहर में मिला शव








Listen to this article

नवीन चौहान.
मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा की एक नहर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है।

गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गुरूग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर सफलता मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है। पुलिस इस पूरे मामले में बेहद गंभीरता के साथ एक एक बिन्दु पर जांच कर रही है।