बाबा तरसेम की गुरूद्वारे के बाहरगोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना








Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड। जिला ऊधमसिंह नगर में गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें 3 गोलियां मारी। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं। घटना से सनसनी फैल गई। हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और हमलावरों की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावर की तलाश में टीमों को लगाया है।