चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन मामले में हरिद्वार पुलिस ने ट्रैवल्स एजेंसी मालिक को पकड़ा








Listen to this article

न्यूज 127.
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन फर्जीवाड़े पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े रुख का असर दिखायी दे रहा है। दर्ज मुकदमों में धोखाधड़ी की आरोपित कथित ट्रैवल एजेंसीज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में हरिद्वार पुलिस जुटी है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने कथित ट्रैवल एजेंसी स्वामी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

यात्रियों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर की जा रही ठगी की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देश पर सिटी एवं देहात के विभिन्न थानों में मात्र कुछ ही दिनों के भीतर कुल 09 मुकदमें दर्ज किए गये थे। आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम ने थाना कनखल, कोतवाली हरिद्वार व कोतवाली ज्वालापुर से जुड़े 03 मुकदमों में 01 महिला संचालक सहित कुल 03 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी टीमों में से कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मु0अ0सं0 415/24 धारा 420, 467, 468, 571 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे आरोपित शशांक जैन को मैन्युअल/ स्ट्रैटर्जिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए दिनांक 27-5-24 को देहरादून से दबोचने में सफलता हासिल की।

ट्रैवल एजेंसी “टूर ट्रेक डेस्टिनेशन” के स्वामी शशांक जैन (आरोपित) पर धुले महाराष्ट्रा निवासी गोपाल उरवा ठाकरे व उनके परिजनों से मोटी रकम लेने और इन्हें QR Code के साथ एक फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराने का आरोप है। चैकिंग के दौरान दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाए जाने पर शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

हरिद्वार पुलिस द्वारा फर्जी रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण मामलों में आए दिन एक के बाद एक की जा रही गिरफ्तारियों पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने में हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर
2- कानि0 देश दीपक बाली
3- कानि0 पंजक चौधरी
4- कानी0 राहुल (CIU रुड़की)