50 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला इंस्पेक्टर क्राइम गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127.
दुष्कर्म पीड़िता से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए महिला इंस्पेक्टर क्राइम सिमरनजीत कौर को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह मामला बदायूँ के इस्लामनगर थाने का है। आरोपी महिला इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला से ही 50 हजार रूपये की रिश्वत ली।

जानकारी के अनुसार बरेली एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार दोपहर इस्लामनगर थाने में महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई के एवज में पीड़ित महिला से 50 हजार रुपये लिए थे।

बताया जा रहा है कि उघैती थाना क्षेत्र की महिला ने रुदायन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उसकी विवेचना महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर कर रही थी। आरोप है कि वह पीड़ित महिला से कार्रवाई से नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी।

मंगलवार दोपहर पीड़ित महिला इस्लामनगर थाने पहुंची और उसने जैसे ही इंस्पेक्टर सिमरनकौर को रुपये दिए, तभी पहले से वहां मौजूद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम आ गई और महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से थाने में खलबली मच गई। टीम आरोपी महिला इंस्पेक्टर को पकड़कर अपने साथ ले गई है।