सोनी चौहान
बैलपड़ाव के बैलपोखरा में गन्ने के खेत में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि खेतों में अचानक से आग लग गई थी। और इस आग की चपेट में यह महिला आ गई थी। घटना बैलपोखरा के धनपुर गांव की है।
घटना की जानकारी होने पर कालाढूंगी व बैलपड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रमीणों ने जब खेत में धुंआं उठता देखा तो उसके पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये। वहां पर एक महिला अधजली हुई पड़ी हुई थी। महिला को नजदीक के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम द्वारा शव की शिनाख्त की जा रही है।