नवीन चौहान.
नाबालिग किशोरी से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे अधिवक्ता रमेश चन्द को दौराला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वकील की लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड में मिली थी।
बता दें कि अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिन से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उसके कैंप कार्यालय को भी पुलिस ने खंगाला था, वहां से पुलिस ने लैपटॉप आदि अपने कब्जे में लिए थे।

आरोपी अधिवक्ता नाबालिग किशोरी के बयान होने के बाद से फरार चल रहा था। वहीं प्रकरण की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। मामले में आरोपी दो भाजपा नेताओं की जांच पड़ताल जारी है। भाजपा नेताआें में एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है।

वहीं पुलिस की मानें तो पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता की अय्याशियों के बारे में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वह ऐसे मामले उजागर होने के बाद पैसे देकर मामले को रफा-दफा कर देता था।
चर्चा ये भी है कि किशोरी के बरामद होने के बाद रमेश चंद गुप्ता ने बयान उसके खिलाफ नहीं देने के मामले में भी 10 लाख रुपये का ऑफर दिया था। ये सौदेबाजी 50 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
अधिवक्ता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर कचहरी पहुंची जहां उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


