अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
ईद उल अजहा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर कमान संभालते नजर आए।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने पुलिस बल के साथ जनपद मेरठ के थाना रेलवेरोड क्षेत्रान्तर्गत शाही ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आरएएफ पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की।

इसके अतिरिक्त भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन द्वारा डीआईजी मेरठ एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना देहलीगेट क्षेत्रान्तर्गत फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज पर ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से फैज-ए-आम इन्टर कॉलेज तक फुट पैट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।