ठीक समय से रवाना हुआ अपने मिशन आदित्य-एल1




नवीन चौहान.
चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो आज सूर्य मिशन के लिए अपने अभियान की शुरूआत कर रहा है। इसी अभियान के तहत सूर्य को नजदीक से जानने के लिए इसरो आज आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा। यह लॉचिंग आन्ध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से की जाएगी। लॉचिंग का समय सुबह 11.50 बजे रखा गया है। इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। आदित्य-एल1 की लॉचिंग से पहले वैज्ञानिकों में मंदिरों में जाकर विशेष पूजा अर्चना भी की है।
आदित्य-एल1 को लेकर पूरी ​दुनिया भारत की ओर देख रही है। यदि यह अभियान सफल होता है तो सूरज की छुपी हुई पहेलियां सामने आएंगी। अंतरिक्ष में जिस तरह से भारतीय वैज्ञानिक अपना झंडा बुलंद कर रहे हैं उसके चलते पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। इस लॉचिंग के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *