सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के पर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डीएम नितिन सिंह भदौरिया




सोनी चौहान
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में जानकारी दी कि राज्य सरकार के 18 मार्च 2020 को 03 तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों व विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, स्थल, टैंट, जलपान, फर्नीचर, लाईट एण्ड साउण्ड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विधायक, मंत्री द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। 12ः30 बजे  मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डोईवाला से सभी विधानसभा क्षेत्रों को सम्बोधित किया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यथा समय उपरोक्त कार्यक्रम हेतु तैयारी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को आवश्यक सहयोग के लिए खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक विधानसभा में किये गये विकास कार्यो के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की जायेगी। जिसके लिए विधानसभावार विकास कार्यो की सूचना संकलित कर विकास पुस्तिका के प्रकाशन हेतु सूचना प्रेषित की जानी हैं। इसके लिए सभी विभाग शासन द्वारा उपलब्ध कराये गयें प्रारूप पर अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी की सूचना तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से गंभीरता से कार्य करते हुए तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, आरटीओ शैलेश तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, महाप्रबन्धक उ़द्योग डा दीपक मुरारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, परियोजना प्रबन्धक आजीविका कैलाश चन्द्र भटट, सहायक परियोजना निदेशक डा एसके उपाध्याय, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *