चुनाव की तैयारी में जुटे सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीः बालियान




मेरठ।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाए। शुक्रवार को भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के आवास पर सरधना विधान सभा क़े दौराला मंडल में बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अथिति केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष विमल शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने संगठन को मजबूत करने बूथ को मजबूत करने और पन्ना प्रमुख बनाने को कहा।

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने सभी पदाधिकारियों को अभी से चुनाव में लग जाने को कहा कि एक-एक कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में मेहनत करेगा और जीत के लिए अपना पूरा योगदान देगा। कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान महामंत्री अंकुर मुखिया, ज़िला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, संजय त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, अजय भराला क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, मनिंदर विहान भराला जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष दौराला रवि बटज़ेवरा, मोंटी सोम, अनुज भाटी, अनिल सैनी, रवि पुनिया, नितिन शर्मा, हितेश पाल गौरव, ललित चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उदय प्रताप, ओम प्रकाश पाल, प्रशांत शर्मा, निरंकार चौधरी, गौतम सिवाच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *