- अखाड़ों में विजयदशमी पर विधि विधान से किया गया शस्त्र पूजन
न्यूज 127.
विजयदशमी पर हरिद्वार के अखाड़ों में शस्त्र पूजन किया गया। इसी क्रम में कनखल स्थित महानिर्वानी अखाड़े में साधु संतों द्वारा विवि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वैदिक परम्परा के अनुसार शस्त्र पूजन का विधान है। भगवान ने जब भी अवतार लिए शस्त्रों को धारण किया है। राष्ट्र धर्म को बचाने के लिए ब्राह्मणों, साधुओं ने शस्त्रों को धारण किया। आदि शंकराचार्य की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उसी परंपरा को निभाते हुए महानिर्वाणी अखाड़ा भी विजयदशमी पर प्रत्येक वर्ष शस्त्रों की पूजा करता आ रहा है। इस दिन पवित्र सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश दो भालों की वैदिक रीति से नागा संन्यासियों द्वारा पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के साथ साथ शस्त्र भी आवश्यक हैं। राष्ट्र, सनातन को बचाने के लिए इनका उपयोग किया जाता है।