अ​मित बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष और शिवांश नगर मंत्री




नवीन चौहान.
डॉक्टर अमित अग्रवाल एबीवीपी के नगर अध्यक्ष व शिवांश कौशिक नगर मंत्री चुने गए। बुधवा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार इकाई की नगर कार्यकारिणी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

चुनाव अधिकारी डॉ मिथिलेश पांडे द्वारा नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें डॉ अमित अग्रवाल नगर अध्यक्ष निर्वाचित किए गए तत्पश्चात नगर मंत्री की घोषणा की गई, जिसमें शिवांश कौशिक को नगर मंत्री बनाया गया।

इसके बाद नगर मंत्री शिवांश कौशिक द्वारा पूरे नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें माधुरी, हिमांशु, मिथिलेश पांडे, नगर उपाध्यक्ष बनाये गए। अखिलेश डबराल, वैशाली, सुखदेव सिंह, रोहित वशिष्ठ, आकाश शर्मा, नगर सह मंत्री बने।

तहसील संयोजक अमन कुशवाहा, तहसील सह संयोजक वैभव अरोड़ा, शैलेश त्रिपाठी, नगर मीडिया प्रमुख श्रेष्ठ शर्मा, नगर सह मीडिया प्रमुख राहुल गिरि, नगर सोशल मीडिया प्रमुख महेश चौहान, नगर आंदोलन प्रमुख उत्कर्ष व सह प्रमुख आकाश सिंह के नाम की घोषणा हुई।

विभाग संगठन मंत्री अरुण राही, नगर संगठन मंत्री, संदीप सिंह बोरा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन पंत, प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान, जिला सयोंजक राहुल चौधरी, साक्षी, चर्चित बालियान, रिया, नेहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *