नवीन चौहान.
चुनाव को लेकर आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण। कहा कि समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी।
सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें दौर का मतदान होगा। पहले चरण की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। नामांकन की जांच 24 जनवरी को और नाम वापसी 27 जनवरी
तक होगा। मतदान 10 फरवरी को होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा ने बताया कि चुनाव डयूटी में लगे सभी कर्मचारी कोविड की दोनों वैक्सीन ले चुके हैं। बताया कि यूपी में 90 प्रतिशत मतदाता एक डोज ले चुके हैं। कहा कि सैनिटाइजेश की व्यवस्था रहेगी।
प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांच राज्यों में 18.34 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान। यूपी में 403, उत्तराखंड 70, पंजाब 117, गोवा 40, मणिपुर 60 सीटों पर होना है चुनाव। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले से 16 प्रतिशत अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए गए। इस बार 2.15 लाख से अधिक पोलिंग स्टेशन।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 1620 पोलिंग बूथ पर केवल महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।
80 पल्स और दिव्यांगों के अलावा कोविड प्रभावितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। चुनाव पर नजर रखने के लिए 900 पर्यवेक्षक तैनात किये गए हैं। शराब और अवैध पैसे पर विशेष नजर रखी जाएगी। चुनाव में पैसे का दुरूपयोग रोकने के लिए जीरो टोलरेंस की व्यवस्था अपनायी जाएगी।
सभी राजनीतिक दलों के लिए सुविधा एप बनाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। उम्मीदवार आनलाइन नामांकन भी कर सकते हैं।