नवीन चौहान.
चुनाव को लेकर आयोग ने प्रेसकांफ्रेंस शुरू कर दी है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर होगी घोषणा। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण। कहा कि समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी.
प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया में बताया कि पांच राज्यों में 18.34 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान। यूपी में 403, उत्तराखंड 70, पंजाब 117, गोवा 40, मणिपुर 60 सीटों पर होना है चुनाव। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले से 16 प्रतिशत अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए गए। इस बार 2.15 लाख से अधिक पोलिंग स्टेशन।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 1620 पोलिंग बूथ पर केवल महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। 80 पल्स और दिव्यांगों के अलावा कोविड प्रभावितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है।
चुनाव पर नजर रखने के लिए 900 पर्यवेक्षक तैनात किये गए हैं। शराब और पैसे पर विशेष नजर रखी जाएगी। चुनाव में पैसे का दुरूपयोग रोकने के लिए जीरो टोलरेंस की व्यवस्था अपनायी जाएगी।
सभी राजनीतिक दलों के लिए सुविधा एप बनाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। उम्मीदवार आनलाइन नामांकन भी कर सकते हैं।