न्यूज 127, (जोजो, मेरठ)।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण भी शामिल हुए।

समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री असीम अरुण इस यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने संत रविदास महाराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों से संत शिरोमणि के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। भाजपा नेता नीरज मित्तल, डॉ अजय दीवान, विभोर चौधरी, गणेश अग्रवाल, संजय त्रिपाठी आदि ने भी कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया।








