स्वाति सिंह
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को देवभूमि उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है। जबकि सांसद श्रीमती लाकेट चटर्जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी. सिंह को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की है। कहा कि उत्तराखंड के अनुभवी, जोशीले और कर्मठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं की शक्ति और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त अनुभवी चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी एक टीम भाजपा को जीत दिलाने में सफल होगी।