देह व्यापार में लिप्त तीन महिला और दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




नवीन चौहान.
सार्वजनिक स्थल पर कार में अश्लील हरकतें हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाएं अनैतिक देह व्यापार में लिप्त हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद उधमसिंहनगर पुलिस “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा पांच अभियुक्त को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी उधमसिंहनगर के निर्देशन में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट निरीक्षक बसन्ती आर्या द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनांक 05.09.2021 को मुखबिर की सूचना पर दिनेशपुर तिराहा के पास (पन्तनगर क्षेत्र) आम के बाग में एकान्त में खड़े वाहन संख्या UK04X-1188 स्विफ्ट डिजायर कार में तीन युवतियों व दो युवकों को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत कर अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने जब वाहन के कागजात मांगे तो वाहन में सवार लोग वह भी नहीं दिखा सके। जिस कारण वाहन को एम.बी.एक्ट के अन्तर्गत कब्जे लिया गया। पांचों युवक- युवतियों को सार्वजनिक स्थान पर वाहन के अन्दर अश्लील हरकत कर अनैतिक व्यापार करते पाये जाने पर मौके पर ही अन्तर्गत धारा 294/34) भा.द.वि. व. 4/5/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956 की कार्यवाही कर अभियुक्तगणो. के विरुद्ध थाना पंतनगर में एफ.आई.आर.नं. 151/2021 धारा 294/34 भा.द.वि. व 4/5/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *