विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की सीएम पुष्कर धामी से शिष्टाचार मुलाकात, सियासी बात





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने समसामयिक विषयों पर चर्चा की तथा प्रदेश के विकास में की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुके भेंट किया और शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पलायन को रोकने के लिए पहाड़ में रोजगार के अवसर को बढ़ाना होगा। यहां के स्थानीय लोगों को कारोबार में सरकारी सहायता मिलेगी तो उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी और सरकार के प्रति जनता में विश्वास प्रबल होगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में विकास की अपार संभावनाएं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की यह मुलाकात सियासी मायनों में भाजपा के लिए अच्छा संकेत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *