नवीन चौहान.
प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईएएस व पांच पीसीएस समेत 36 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को हटाकर वहां का नया जिलाधिकारी उदयराज को बनाया गया है।
युगल किशोर पंत को शासन में अपर सचिव पद पर वापस तैनाती दी गई है। प्रतीक्षारत आईएएस राधिका झा को सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
आईएएस मनीषा पंवार को अध्यक्ष परिवहन निगम के पद से मुक्त किया गया है। इसी तरह अन्य अधिकरियों के तबादले किये गए हैं।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


