बहादराबाद पुलिस ने दबोचा अजीम, गोकशी के मुकदमे में फरार आरोपी








Listen to this article


धर्मेद्र भटट
बहादराबद पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अजीम को सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर से गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल दिनेश चौहान और वीर सिंह की टीम ने अजीम को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।