कानून-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सामंजस्य बनाने के निर्देश








Listen to this article

हरिद्वारः आगामी तीज-त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ आर्डिनेशन बैठक की।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को हर मामले में आपसी सामंजस्य बनाने केे निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सहित पुलिस, अभिसूचना के आला अधिकारी उपस्थित थे।