खाई में कार गिरने से बड़ा हादसा, भाजपा नेता की मौत




नवीन चौहान
उत्तराखंड के भनेरपाणी के पास एक हादसे में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कार में भाजपा नेता सवार थे। ये दोनों कर्णप्रयाग में भाजपा की बैठक के बाद घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कार में पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान सवार थे।
बताया जा रहा है कि ये दोनों कर्णप्रयाग में भाजपा की बैठक के बाद घर लौट रहे थे। देर शाम करीब सात बजे उनकी कार भनेरपाणी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलेन पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे में कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह पुलिस एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन मौके तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि रात होने के कारण अभियान अभी रोका गया है सुबह होने पर फिर से अभियान चलाया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *