न्यूज 127.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
अस्पताल में निधन के बाद इनेलो सुप्रीमो का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया है। दिग्गज नेता चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। आज हरियाणा में एक दिन की छुट्टी रहेगी। पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा, 3:00 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।